मुंबई,30 अप्रैल

मुंबई,30 अप्रैल (आरएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में गुरुवार को हो गया है। खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महानायक अमिताभ बच्चन ने कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है। बता दें कि एक दिन पहले ही इरफान खान के निधन से बॉलीवुड में शोक अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि एक और दिग्गज के निधन से पूरा देश सन्न रह गया है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है। बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके भाई रणधीर ने बताया था कि वह कैंसर से पीड़ित और सांस लेने में भी समस्या हो रही थी। बताते चलें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला। 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित जिसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि के साथ खड़ी रहीं। ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं। ऋषि कपूर न्यूयॉर्क से लौटने के बाद 2012 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म द बॉडी की इसी नाम से बनी हिंदी फिल्म में काम था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नाकाम साबित हुई थीकर लटका