Redmi ने लॉन्च किया अपना स्पेशल एडिशन फोन, यहां जानें डिटेल्स



Redmi ने अपना स्पेशल एडिशन फोन लॉन्च किया है.


ये Redmi Note 9S का ही एक एडिशन बताया जा रहा है.



 



शाओमी ने अपना एक लिमिटेड एडिशन फोन redmi note 9s mff 2020 लॉन्च किया हैये लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन Redmi Note 9S  का ही एक एडिशन बताया जा रहा हैकंपनी ने इसको लेकर अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी जानकारी दी है.




बता दें कि शाओमी अपनी फैन फेस्टिवल सेल  अप्रैल से शुरू कर रही हैफोन के फीचर्स लगभग Redmi Note 9S जैसे ही हो सकते हैंहालांकि कंपनी ने फोन के फीचर्स को लेकर अभी कुछ भी जानकारी नहीं दी है.




Redmi Note 9S के स्पेसिफिकेशंस




इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच फुल-एचडी+ IPS डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ दी गई हैये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड हैइसमें लेटेस्ट MIUI वर्जन के अलावा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया हैवहीं इस फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है.




अगर कैमरे की बात करें तो Redmi Note 9S में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया हैइसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी अल्ट्रा-वाइड सेंसरमैक्रो लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर हैसेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.




Redmi Note 9S की कीमत




Redmi Note 9S दो वेरियंट में उपलब्ध होगाइसके 4GB+64GB वेरियंट वाले फोन की कीमत करीब 13,700 रुपये तक होगी जबकि 6GB+128GB मॉडल की कीमत करीब 15,000 रुपये तक हो सकती हैइस फोन के ग्लोबल वर्जन की पहली सेल 7 अप्रैल को शुरू होगी.v