1 अप्रैल राशिफल: बुधवार को इन पांच राशि वालों को रहना होगा सावधान, ग्रह-नक्षत्र हैं प्रतिकूल

दैनिक राशिफल


Today Horoscope in Hindi, April 1, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 1 अप्रैल 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यात्रा करने से बचना बेहतर होगा। काम के सिलसिले में ठीक-ठाक नतीजे मिलेंगे। पहले से स्थिति में सुधार होगा। परिवार का माहौल भी अब सकारात्मक होने लगेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवनसाथी घर परिवार के बारे में सोचेगा।



 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। केवल उल्टा सीधा भोजन करना आपकी सेहत को खराब कर सकता है, इस पर विशेष रूप से ध्यान दें। भाग्य का सहारा मिलेगा, जिससे बिगड़े हुए काम बनेंगे। काम के सिलसिले में आप अपनी मेहनत और चतुराई से हर मुश्किल काम को आसान बना लेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और अच्छे समय की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।